कालझरानी (बठिंडा), 10 अक्टूबर:
राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित कर नशों के खिलाफ जंग को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज 1194 करोड़ रुपये की लागत से राज्यभर में 3100 से अधिक अत्याधुनिक स्टेडियमों के निर्माण की विशाल योजना की शुरुआत की।
भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य के युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए यह परियोजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के लिए पंजाब में 3100 से अधिक नए खेल मैदानों की स्थापना का काम आज शुरू हो रहा है। उन्होंने बताया कि ये खेल मैदान “युद्ध नशों विरुद्ध” और “रंगला पंजाब” अभियानों को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेंगे।