Punjab

चंडीगढ़ में चीफ सेक्रेटरी लगाने का आम आदमी पार्टी ने किया विरोध, कहा - पंजाब के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश

January 08, 2025

चंडीगढ़, 8 जनवरी

केन्द्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ में सलाहकार की जगह मुख्य सचिव लगाने के फैसले का आम आदमी पार्टी (आप)  ने सख्त विरोध किया है। पार्टी ने कहा कि कहा कि इस फैसले से केंद्र का पंजाब विरोधी रवैया एक बार फिर उजागर हुआ है। यह फैसला चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश है।

बुधवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आप पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि मुख्य सचिव की नियुक्ति राज्य के लिए होती है। चंडीगढ़ कोई राज्य नहीं है और न ही यहां कोई मुख्यमंत्री है। फिर चीफ सेक्रेटरी की नियुक्ति की जरूरत क्यों पड़ गई? उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस फैसले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। केन्द्र सरकार इस पर पुनर्विचार करे और फैसले को वापस ले। 

आप प्रवक्ता ने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है। 1966 में हरियाणा के बंटवारे के समय स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि जब तक हरियाणा अपनी नई राजधानी नहीं बना लेता, तब तक चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश रहेगा उसके बाद इसे पंजाब को सौंप दिया जाएगा। 
राजधानी बनाने के लिए 1970 में हरियाणा को 10 करोड रुपए भी दिया गया था। हिंदुस्तान में बहुत राज्यों का बंटवारा हुआ और उन्होंने अपनी-अपनी राजधानी बनाई लेकिन पंजाब के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर ऐतिहासिक, राजनीतिक और सामाजिक सभी तरह से पंजाब का ही हक है। चंडीगढ़ को पंजाब के 27 गांवों उजाड़ कर बनाया गया था। इसलिए केंद्र को पंजाब सरकार के परामर्श के बिना इस प्रकार का कोई भी बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले भी केन्द्र सरकार चंडीगढ़ पर पंजाब का हक कमजोर करने के लिए यहां हरियाणा को विधानसभा बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन का प्रस्ताव लाई थी, लेकिन पंजाब के लोगों ने और आम आदमी पार्टी ने जब इसका कड़ा विरोध किया तो उसपर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

इसी तरह बीबीएमबी की नियुक्तियों में पंजाब के हकों पर डाका मारा गया। इसी तरह के रवैए के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी में अभी तक सीनेट के चुनाव नहीं हो पाए हैं। पंजाब के पानी पर भी डाका मारा जा रहा है। 24 जुलाई 1985 को हुए राजीव गांधी लोगोंवाल समझौते में भी कहा गया था कि चंडीगढ़ पंजाब को दे दिया जाएगा और पंजाब का पानी भी पंजाब का रहेगा, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ। 

गर्ग ने कांग्रेस और अकाली दल को घेरा और कहा कि 1966 से लेकर 1977 तक इंदिरा गांधी देश के प्रधानमंत्री थी और ज्ञानी जैल सिंह 1972 से लेकर 1977 में पंजाब में मुख्यमंत्री थे, उस समय अगर वह चाहते तो चंडीगढ़ पंजाब को दे सकते थे। इसी तरह 1980 से 1984 तक इंदिरा गांधी फिर देश की प्रधानमंत्री रहीं और उस समय दरबारा सिंह पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री बने लेकिन उस समय भी कांग्रेस ने इस मुद्दे की तरफ ध्यान नहीं दिया। 1992 से लेकर 1995 तक पंजाब में बेअंत सिंह की सरकार थी और केंद्र में नरसिंह राव की सरकार थी, उस समय भी कुछ नहीं किया गया। राजीव गांधी लौंगोवाल समझौते के बाद भी कुछ नहीं हो सका। 

1977 में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बनते हैं और कई बार रहें। 2002 में वह मुख्यमंत्री थे और उस समय केंद्र में वाजपेई साहब थी उसमें वह सहयोगी थे। बादल की वाजपेई के साथ अच्छी मित्रता भी थी लेकिन उन्होंने भी चंडीगढ़ के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने सभी पार्टियों से इस मुद्दे पर साथ आने की अपील की और कहा कि पंजाब के लिए हमें डटकर मुकाबला करना होगा।

 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

देश भगत डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल को एमडीएस में सीटें बढ़ाने की मान्यता मिली

देश भगत डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल को एमडीएस में सीटें बढ़ाने की मान्यता मिली

उद्योगपतियों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल 10 जून को करेंगे ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’ की शुरुआत

उद्योगपतियों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल 10 जून को करेंगे ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’ की शुरुआत

मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 10.80 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 10.80 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

देश भगत यूनिवर्सिटी ने पंजाब के राज्यपाल की पीयर लर्निंग पहल के तहत वाईस चांसलरों और निदेशकों के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

देश भगत यूनिवर्सिटी ने पंजाब के राज्यपाल की पीयर लर्निंग पहल के तहत वाईस चांसलरों और निदेशकों के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

देश भगत यूनिवर्सिटी की ओर से एलिवेट: यूअर करियर जर्नी पर प्रेरणादायक सत्र का आयोजन

देश भगत यूनिवर्सिटी की ओर से एलिवेट: यूअर करियर जर्नी पर प्रेरणादायक सत्र का आयोजन

रोपड़ जिले में 12 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न

रोपड़ जिले में 12 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न

देश भगत यूनिवर्सिटी की ओर से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

देश भगत यूनिवर्सिटी की ओर से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया, आठ हथियार जब्त किए

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया, आठ हथियार जब्त किए

मान की ललकार, लुधियाना तैयार: मुख्यमंत्री मान की रैली में उमड़ा जनसैलाब ने विपक्ष को दिखाया आईना

मान की ललकार, लुधियाना तैयार: मुख्यमंत्री मान की रैली में उमड़ा जनसैलाब ने विपक्ष को दिखाया आईना

मुख्यमंत्री ने नव-चयनित 26 यू पी एस सी अधिकारियों को देशभर में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत के दूत बनने के लिए प्रेरित किया

मुख्यमंत्री ने नव-चयनित 26 यू पी एस सी अधिकारियों को देशभर में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत के दूत बनने के लिए प्रेरित किया

  --%>