Punjab

मुख्यमंत्री ने शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह को चैम्पियनज़ ट्रॉफी के लिए दी शुभकामनाएं

February 14, 2025

चंडीगढ़, 14 फरवरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान और बल्लेबाज शुभमन गिल तथा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आई.सी.सी. चैम्पियनज़ ट्रॉफी के लिए शुभकामनाएं दीं।

आज यहां दोनों क्रिकेटरों ने परिवार सहित मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से दोनों क्रिकेटरों ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा के साथ देश और पंजाब का मान बढ़ाया है। एकदिवसीय विश्व कप में भारत के उप विजेता बनने में शुभमन गिल और टवंटी-20 विश्व कप की जीत में अर्शदीप सिंह का बड़ा योगदान था। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गयी सीरिज़ में शुभमन गिल का प्रदर्शन सराहनीय था।
भगवंत सिंह मान ने ’80-90 के दशक से क्रिकेट खेल से जुड़ी यादें साझा करते हुए पुराने खिलाड़ियों को भी याद किया और क्रिकेट के मौजूदा तीनों फॉर्मेट और घरेलू क्रिकेट पर भी चर्चा की। दोनों क्रिकेटरों ने खेल की बारीकियों के बारे में भी बात की। दोनों क्रिकेटर आज आगामी चैम्पियनज़ ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो रहे हैं।
इस मौके पर लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर भी उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

लोगों का जबरदस्त समर्थन, भगवंत मान सरकार की जन-हितैषी नीतियों में विश्वास का प्रतीक

लोगों का जबरदस्त समर्थन, भगवंत मान सरकार की जन-हितैषी नीतियों में विश्वास का प्रतीक

तरनतारन के लोग 'आप' के विकास मॉडल पर लगाएंगे मुहर, हरमीत संधू को जिताकर मान सरकार के हाथ करेंगे मजबूत: शैरी कलसी

तरनतारन के लोग 'आप' के विकास मॉडल पर लगाएंगे मुहर, हरमीत संधू को जिताकर मान सरकार के हाथ करेंगे मजबूत: शैरी कलसी

संधू ने तरनतारन की संगत से नगर कीर्तन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की

संधू ने तरनतारन की संगत से नगर कीर्तन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 'आप' सरकार ने शुरू किया राज्य स्तरीय महिला स्वास्थ्य और रोजगार कैंप: अमनदीप अरोड़ा

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 'आप' सरकार ने शुरू किया राज्य स्तरीय महिला स्वास्थ्य और रोजगार कैंप: अमनदीप अरोड़ा

जिन्होंने पंजाब की जवानी को बर्बाद किया, वे अब सलाखों के पीछे हैं: 'आप' यूथ लीडर

जिन्होंने पंजाब की जवानी को बर्बाद किया, वे अब सलाखों के पीछे हैं: 'आप' यूथ लीडर

सेखवां के नेतृत्व में धर्मी फौजी परिवारों ने 'आप' को दिया समर्थन, मुख्यमंत्री ने मसले हल करने का दिया भरोसा

सेखवां के नेतृत्व में धर्मी फौजी परिवारों ने 'आप' को दिया समर्थन, मुख्यमंत्री ने मसले हल करने का दिया भरोसा

आप' ने गोइंदवाल थर्मल प्लांट वापस खरीदा और 56,000 नौकरियां दीं, विरोधी सिर्फ समाज तोड़ने में लगे: चीमा

आप' ने गोइंदवाल थर्मल प्लांट वापस खरीदा और 56,000 नौकरियां दीं, विरोधी सिर्फ समाज तोड़ने में लगे: चीमा

पंजाब को नशे के दलदल में धकेलने के लिए हरमीत सिंह संधू ने अकाली दल और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

पंजाब को नशे के दलदल में धकेलने के लिए हरमीत सिंह संधू ने अकाली दल और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

देश भगत ग्लोबल स्कूल में हैलोवीन उत्सव

देश भगत ग्लोबल स्कूल में हैलोवीन उत्सव

'आप' सरकार की शिक्षा क्रांति: 1187 से ज़्यादा सरकारी स्कूली छात्र NEET/JEE में सफल: हरमीत संधू

'आप' सरकार की शिक्षा क्रांति: 1187 से ज़्यादा सरकारी स्कूली छात्र NEET/JEE में सफल: हरमीत संधू

  --%>