Chandigarh

सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के लिए और सरहद पार नशा तस्करी रोकने के लिए 5500 होम गार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी : मुख्यमंत्री

April 25, 2025

चंडीगढ़, 25 अप्रैल

पंजाब में पांच सौ किलोमीटर से अधिक सीमा पर सुरक्षा की दूसरी पंक्ति को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब होम गार्ड्स के सीमावर्ती विंग में 5500 जवानों की भर्ती को मंजूरी दे दी।

इस संबंध में फैसला आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी निवास पर हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर राज्य के प्रति शत्रु ताकतों के नापाक मंसूबों को रोकने के लिए प्रभावी दूसरी रक्षा पंक्ति स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में सुरक्षा घेरे को बढ़ाने के लिए पंजाब पुलिस के बॉर्डर विंग में 5500 जवानों को राज्य के सात सीमावर्ती जिलों में तैनात किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बी.एस.एफ. के पीछे दूसरी सुरक्षा पंक्ति स्थापित करने का यह प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बी.एस.एफ. के जाल से बचने वाले किसी भी तत्व को पकड़ने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्य की विशालता को देखते हुए राज्य सरकार को केंद्र से सहायता की आवश्यकता होगी, जिसके लिए वे जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के पास मानव शक्ति, हौसला और योग्यता है और अतिरिक्त संसाधनों के लिए भारत सरकार से संपर्क किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पुलिस के पास किसी भी तरह के हमले, चाहे वह भेष में हो, को रोकने की इच्छा शक्ति, अनुभव और पेशेवर योग्यता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 5500 होम गार्ड जवानों के अलावा राज्य भर में 400 से अधिक अन्य जवानों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन जवानों को सड़क सुरक्षा बल (एस.एस.एफ.), स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एस.डी.आर.एफ.) और अन्य बलों में तैनात किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और युवाओं को नौकरियां प्रदान करने के लिए बहुत जरूरी है।

 
 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

हरियाणा में कांग्रेस ने 100 से 1,000 वोटों के अंतर से 10 सीटें जीतीं: सीएम सैनी

हरियाणा में कांग्रेस ने 100 से 1,000 वोटों के अंतर से 10 सीटें जीतीं: सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से छात्राओं के नेतृत्व में 'तिरंगा यात्रा' को हरी झंडी दिखाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से छात्राओं के नेतृत्व में 'तिरंगा यात्रा' को हरी झंडी दिखाई

भाजपा वाइस प्रेसिडेंट सुभाष शर्मा ने उच्च न्यायालय बार पदाधिकारियों से की मुलाकात, अधिवक्ता एन. के. वर्मा ने उठाया पार्किंग समस्या का मुद्दा

भाजपा वाइस प्रेसिडेंट सुभाष शर्मा ने उच्च न्यायालय बार पदाधिकारियों से की मुलाकात, अधिवक्ता एन. के. वर्मा ने उठाया पार्किंग समस्या का मुद्दा

भाजपा स्पष्ट करे कि पीएम मोदी का किसानों पर बयान किस संदर्भ में है - नील गर्ग

भाजपा स्पष्ट करे कि पीएम मोदी का किसानों पर बयान किस संदर्भ में है - नील गर्ग

राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर हरियाणा की जेल से बाहर आया; इस साल तीसरी बार

राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर हरियाणा की जेल से बाहर आया; इस साल तीसरी बार

रियल एस्टेट एजेंट गिल के भाजपा में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उनके आवास पर छापा मारा

रियल एस्टेट एजेंट गिल के भाजपा में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उनके आवास पर छापा मारा

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कंगना रनौत की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ जारी समन आदेश को रद्द करने की मांग की थी

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कंगना रनौत की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ जारी समन आदेश को रद्द करने की मांग की थी

सेनेका पुरस्कार से सम्मानित डॉ. जर्नैल सिंह आनंद ने बारह महाकाव्य समर्पित कर भारत-सर्बिया साहित्यिक संबंधों को अमर किया

सेनेका पुरस्कार से सम्मानित डॉ. जर्नैल सिंह आनंद ने बारह महाकाव्य समर्पित कर भारत-सर्बिया साहित्यिक संबंधों को अमर किया

पंजाब सरकार ने बाल भिक्षावृत्ति को खत्म करने के लिए प्रोजेक्ट 'जीवनज्योत-2' शुरू किया 

पंजाब सरकार ने बाल भिक्षावृत्ति को खत्म करने के लिए प्रोजेक्ट 'जीवनज्योत-2' शुरू किया 

पंजाब के उद्योगपतियों ने फोकल पॉइंट्स के नवीनीकरण की माँग की

पंजाब के उद्योगपतियों ने फोकल पॉइंट्स के नवीनीकरण की माँग की

  --%>