श्री फतेहगढ़ साहिब/6 मई:
(रविंदर सिंह ढींडसा)
देश भगत यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और कंप्यूटिंग फेकलटी ने 132 छात्रों और 2 फैकल्टी सदस्यों की उपलब्धियों का जश्न मनाया, जिन्होंने इंडियन इनसटयूट आफ रिर्मोट सेंसिंग, देहरादून द्वारा आयोजित अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस सम्मान समारोह में चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह, प्रो-चांसलर डॉ. तेजिंदर कौर और वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती विशेष तौर पर शामिल हुए।
इस दौरान कुल प्रतिभागियों में से सात छात्रों अहमद हुसैन, अमनदीप सिंह, नवजोत सिंह, हरमन सिंह, खुशी, मनीषा रानी, जतिन वर्मा और दो फेकलटी सदस्यों डॉ. गुरिंदर कौर सोढ़ी, रविंदर कौर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए इसरो द्वारा ए+ ग्रेड के साथ मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान, वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा विज्ञान पर एक व्यावहारिक प्रस्तुति दी, जिसमें अंतरिक्ष अनुसंधान को आगे बढ़ाने में एआई की उभरती भूमिका और भविष्य के लिए इसकी क्षमता पर प्रकाश डाला गया।डॉ. सदावर्ती ने राष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रमों और शैक्षणिक पहलों में लगातार भागीदारी के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश भगत यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को भी साझा किया।यूनिवर्सिटी के लिए गौरव के इस क्षण में, डॉ. हर्ष सदावर्ती को आईआईआरएस आउटरीच प्रोग्राम, इसरो, देहरादून द्वारा भारत में सर्वश्रेष्ठ स्टार्ट समन्वयक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए माननीय चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह और प्रो चांसलर डॉ. तजिंदर कौर द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस मौके चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह ने डॉ. सदावर्ती के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा,कि यह राष्ट्रीय मान्यता अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश भगत यूनिवर्सिटी के बढ़ते कद का प्रमाण है। हमें अपने छात्रों, शिक्षकों और हमारे वाइस चांसलर पर गर्व है कि उन्होंने संस्थान को ऐसा सम्मान दिलाया है।