Politics

कांग्रेस नेताओं ने आम जनता को हमेशा निम्न स्तर का माना, इसीलिए उनका यह हाल हुआ - अमन अरोड़ा

June 10, 2025

चंडीगढ़, 10 जून 

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के बयान पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने आम जनता से हमेशा दोयम दर्जे नागरिक वाला व्यवहार किया। उन्होंने कभी भी आमलोगों की इज्जत नहीं दी जिसके कारण आज उनका ये हाल हुआ है।

अरोड़ा ने कहा, "आशु बोल रहे हैं कि आम आदमी पार्टी के मंत्रियों की नहीं चलती, लेकिन सवाल है कि आपने मंत्री रहते हुए कैसे शासन किया? मंत्री रहते हुए आपने एक महिला शिक्षा अधिकारी को गालियां दी। आप पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकाते थे। आपके उपर सैकड़ों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगे। क्या आप हमसे भी ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं? तो हमारा जवाब स्पष्ट है कि हमारे मंत्री ऐसा नहीं करते और न ही ऐसा करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि हमें लोगों ने ईमानदारी पूर्वक काम करने के लिए चुना है और हम शराफ़त से अपना काम कर रहे हैं। धमकी देना और गाली-गलौज करना हमारी पार्टी का कल्चर नहीं है और न ही ऐसा करने की किसी को इजाजत है। गलत ढंग से अपनी मर्जी चलाने से अच्छा है कि थोड़ा कम चलाया जाए, लेकिन जो करें वह ईमानदारी पूर्वक और विनम्रतापूर्वक करें। अरोड़ा ने कहा कि मुझे इस पर ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। आशु को लुधियाना वेस्ट की जनता 19 तारीख को बता देगी वे किस तरह क राजनीति पसंद करते हैं।

अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया। उसके नेताओं ने अपना हाईकमान के सामने अपना आत्मसम्मान बेचा। उन्होंने माफियाओं को संरक्षण दिया और हजारों करोड़ के घपले घोटाले किए। इनकी असली वफादारी दिल्ली और इटली के दरबारों में होती है। इनका नेता वहीं से आदेश लेता है, और पंजाब को उसके अनुसार झुकने को कहा जाता है। दिल्ली में बैठे इनका कांग्रेस अध्यक्ष खुद इटली के आदेश पर चलता है। 

इनके मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में पाकिस्तानी नागरिक बिठाया और पंजाब के लोगों से उसे सलाम करवाया गया। अपने शासनकाल में इन लोगों ने न कोई रोजगार दिया, न कोई विकास के काम किए। इन्होंने सत्ता का इस्तेमाल नशा और रेत माफिया को बढ़ावा देने के लिए किया। आज भी कांग्रेस के कई माफियाओं को बचाने में लगे हैं। कांग्रेस नेताओं ने हमेशा पंजाब के अधिकारों को ताक पर रखकर अपने और अपने परिवार का भला किया। इन लोगों का आमलोगों से कोई लेना-देना नहीं, इनके लिए कुर्सी ही सबकुछ है।

 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को छह महीने का राशन और आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को छह महीने का राशन और आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया

अरुणाचल सरकार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्थायी रोज़गार के लिए 'राज्य युवा नीति 2025' का अनावरण किया

अरुणाचल सरकार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्थायी रोज़गार के लिए 'राज्य युवा नीति 2025' का अनावरण किया

त्रिपुरा के मंत्री ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बीएसएफ जवानों को तिरंगा सौंपा

त्रिपुरा के मंत्री ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बीएसएफ जवानों को तिरंगा सौंपा

गुजरात की आंगनवाड़ी बहनों द्वारा बनाई गई 3.5 लाख से ज़्यादा राखियाँ सैनिकों को भेजी गईं

गुजरात की आंगनवाड़ी बहनों द्वारा बनाई गई 3.5 लाख से ज़्यादा राखियाँ सैनिकों को भेजी गईं

राष्ट्र को सशक्त बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

राष्ट्र को सशक्त बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में मणिपुर बजट पारित

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में मणिपुर बजट पारित

2024 के लोकसभा चुनावों में कर्नाटक के महादेवपुरा में 1 लाख से अधिक वोट चुराए गए; ऐसा हर जगह हो रहा है:  LoP Gandhi

2024 के लोकसभा चुनावों में कर्नाटक के महादेवपुरा में 1 लाख से अधिक वोट चुराए गए; ऐसा हर जगह हो रहा है: LoP Gandhi

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने एक न्यायिक अधिकारी को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफ़ारिश की

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने एक न्यायिक अधिकारी को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफ़ारिश की

मध्य प्रदेश के मंत्री ने कहा, उज्जैन सिंहस्थ मेले की तैयारियाँ तेज़

मध्य प्रदेश के मंत्री ने कहा, उज्जैन सिंहस्थ मेले की तैयारियाँ तेज़

खड़गे ने राज्यसभा के उपसभापति को पत्र लिखकर SIR पर चर्चा की मांग की

खड़गे ने राज्यसभा के उपसभापति को पत्र लिखकर SIR पर चर्चा की मांग की

--%>