Politics

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का विमान हादसे में निधन 

June 13, 2025

अहमदाबाद/लुधियाना, 13 जून: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा पंजाब के प्रभारी श्री विजय रूपाणी का आज एक भीषण विमान हादसे में निधन हो गया। यह दुखद हादसा गुरुवार (12 जून, 2025) को दोपहर लगभग 1:30 बजे उस समय हुआ जब वह अहमदाबाद से लंदन के लिए एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान से रवाना हुए। टेक-ऑफ के कुछ ही क्षणों बाद तकनीकी खराबी के चलते विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 240 यात्रियों की जान चली गई।

भाजपा पंजाब के लीगल सेल के संयोजक श्री एन. के. वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि “श्री रूपाणी जी लंदन में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। यह यात्रा पहले से निर्धारित थी, लेकिन लुधियाना वेस्ट उपचुनाव की संगठनात्मक ज़िम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने पहले अपनी पत्नी को भेजा और स्वयं चुनाव अभियान में जुटे रहे। बाद में उन्होंने अपनी उड़ान पुनः निर्धारित की, जो दुर्भाग्यवश उनकी अंतिम यात्रा बन गई।”

श्री वर्मा ने कहा कि जबसे श्री रूपाणी जी ने पंजाब की ज़िम्मेदारी संभाली, तबसे संगठन में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा का संचार हुआ। “उनका व्यवहार अत्यंत सौम्य, नीति आधारित और प्रेरणादायक था। उन्होंने पंजाब भाजपा को सशक्त आधार देने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पार्टी ने जमीनी पकड़ मजबूत की। उनका जाना न केवल पंजाब भाजपा के लिए, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।”

लुधियाना स्थित भाजपा कार्यालय में आज एक विशेष शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय व प्रदेश नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक श्री नरेंद्र सिंह रैना, पूर्व मंत्री श्री मनोरंजन कलिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री श्रीनिवासुलु, श्री केवल सिंह ढिल्लो, श्री राजेश राठौर, श्री सुभाष शर्मा, श्री के. डी. भंडारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 
 

 

 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

प्रियंका गांधी बिहार के सुपौल में राहुल-तेजस्वी की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुईं

प्रियंका गांधी बिहार के सुपौल में राहुल-तेजस्वी की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुईं

आप ने सौरभ भारद्वाज पर ईडी की छापेमारी की निंदा की, इसे 'राजनीति से प्रेरित' बताया

आप ने सौरभ भारद्वाज पर ईडी की छापेमारी की निंदा की, इसे 'राजनीति से प्रेरित' बताया

संवेदनशील सरकारी सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक उपकरणों पर पेन ड्राइव के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

संवेदनशील सरकारी सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक उपकरणों पर पेन ड्राइव के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

मतदाता अधिकार यात्रा: राहुल गांधी ने कटिहार में मखाना किसानों से मुलाकात की

मतदाता अधिकार यात्रा: राहुल गांधी ने कटिहार में मखाना किसानों से मुलाकात की

नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कानून-व्यवस्था पर चर्चा की

नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कानून-व्यवस्था पर चर्चा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले 50,000 और 5 साल में एक करोड़ नौकरियों का वादा किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले 50,000 और 5 साल में एक करोड़ नौकरियों का वादा किया

बिहार में राजनीतिक दलों की ओर से दो आपत्तियाँ, अब तक 70,895 मतदाता: चुनाव आयोग

बिहार में राजनीतिक दलों की ओर से दो आपत्तियाँ, अब तक 70,895 मतदाता: चुनाव आयोग

जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला: उनके आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआरपीएफ तैनात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला: उनके आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआरपीएफ तैनात

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए विपक्ष की एकजुटता

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए विपक्ष की एकजुटता

  --%>