Punjab

पंजाब भाजपा को मिला नया कार्यकारी नेतृत्व, अश्वनी शर्मा को कार्यकारिणी प्रधान नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह: एन के वर्मा

July 08, 2025
चंडीगढ़, 8 जुलाई
पंजाब भाजपा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए श्री अश्वनी शर्मा, विधायक पठानकोट, को पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारिणी प्रधान) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के अनुभवी नेतृत्व को पुनः सक्रिय भूमिका में लाकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाली है।

अश्वनी शर्मा का पार्टी में लम्बा और समर्पित योगदान रहा है। वे पूर्व में भाजपा पंजाब अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष, तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने कई मोर्चों पर सफलता प्राप्त की थी। अब एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा लीगल सेल पंजाब के कनवीनर श्री एन.के. वर्मा ने श्री शर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, यह हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। अश्वनी शर्मा जी ने हमेशा संगठन के हर स्तर पर सकारात्मक संवाद और सहयोग का वातावरण बनाया। श्री एन के वर्मा ने बताया कि लीगल सेल के कनवीनर के रूप में उनकी नियुक्ति भी श्री अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में हुई थी और हर कदम पर उन्होंने बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन और समर्थन दिया।

वर्मा ने यह भी बताया कि श्री शर्मा का सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मधुर संबंध रहा है और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को फिर मिलेगा। उनका यह पुनः आगमन संगठनात्मक दृष्टिकोण से भाजपा पंजाब को और अधिक मजबूत करेगा ओर 2027 में होने वाले विधान सभा इलेक्शन में इनकी नियुक्ति से बीजेपी, पंजाब में अपने दम पर सरकार बनाएगी।

भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्री शर्मा की नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

 
 
 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

भाजपा पंजाब का माहौल खराब करने की कर रही है कोशिश, गैंगस्टरों को केन्द्रीय जेलों दे रही है पनाह

भाजपा पंजाब का माहौल खराब करने की कर रही है कोशिश, गैंगस्टरों को केन्द्रीय जेलों दे रही है पनाह

देश भगत विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय और आईआईटी रोपड़ की संयुक्त पहल: PI-RAHI के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

देश भगत विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय और आईआईटी रोपड़ की संयुक्त पहल: PI-RAHI के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

बिज़नेस ब्लास्टर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित किया गया

बिज़नेस ब्लास्टर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित किया गया

देश भगत अस्पताल में सुनने की देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ईएनटी वर्कस्टेशन का उद्घाटन

देश भगत अस्पताल में सुनने की देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ईएनटी वर्कस्टेशन का उद्घाटन

इंजी. रविंदर सिंह सैनी ने पीएसईआरसी सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला

इंजी. रविंदर सिंह सैनी ने पीएसईआरसी सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला

देश भगत यूनिवर्सिटी में अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक विकास पर 5 दिवसीय एफडीपी सफलतापूर्वक संपन्न

देश भगत यूनिवर्सिटी में अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक विकास पर 5 दिवसीय एफडीपी सफलतापूर्वक संपन्न

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकी साजिश को नाकाम किया

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकी साजिश को नाकाम किया

पंजाब में कपड़ा व्यापारी की हत्या में शामिल दो लोगों की गोली मारकर हत्या

पंजाब में कपड़ा व्यापारी की हत्या में शामिल दो लोगों की गोली मारकर हत्या

पंजाब में बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

पंजाब में बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

पंजाब बना देश का पहला राज्य, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज

पंजाब बना देश का पहला राज्य, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज

  --%>