चंडीगढ़, 26 सितंबर 2025 – डीएवी कॉलेज, सेक्टर 10, चंडीगढ़ के स्टूडेंट्स सर्विस सेंटर ने मनोविज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सहयोग से कॉलेज कैंपस में 5 किलोमीटर मैस रन का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में स्वास्थ्य और कल्याण की भावना को बढ़ावा देना था।
100 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मोना नरंग ने छात्रों को संबोधित करते हुए मनो-शारीरिक संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला और विजेताओं को सम्मानित किया।
लड़कों की श्रेणी में – आनंद (बी.ए. I) ने स्वर्ण पदक, प्रशांत (बी.एससी. II) ने रजत पदक और बंटी राठी (बी.ए. III) ने कांस्य पदक जीता।
लड़कियों की श्रेणी में – मुस्कान (बी.ए. बी.एड. III) ने स्वर्ण पदक, त्रिशा शर्मा (बी.ए. I) ने रजत पदक और महक (एम.ए. I) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।