तरनतारन, 4 नवंबर
आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के पर्यटन क्षेत्र को फिर से जीवित करने के लिए तैयार किए गए 6 मेगा-प्रोजेक्टों के रोडमैप की पुरज़ोर सराहना की है। उन्होंने कहा कि पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (पीआईडीबी) द्वारा निवेशक सम्मेलन करके इन 6 प्रोजेक्टों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत लाना एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है, जो पंजाब को उत्तर भारत का 'टूरिज्म किंग' बना देगा।
यहां जारी एक बयान में हरमीत सिंह संधू ने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब की समृद्ध विरासत और पर्यटन की क्षमता को दशकों तक नजरअंदाज किया, जिसके कारण राज्य आर्थिक तौर पर पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की साफ नीयत और प्रतिबद्धता का सबूत है कि 'आप' सरकार ने न सिर्फ 6 महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की पहचान की है, बल्कि उन्हें 100% पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए एक मजबूत फ्रेमवर्क भी तैयार किया है।