चंडीगढ़, 5 नवंबर
पंजाब पुलिस ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री दिवंगत बूटा सिंह के खिलाफ कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी करने के आरोप में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3 (1)(यू) और 3 (1)(वी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लुधियाना से सांसद कांग्रेस अध्यक्ष ने 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करते हुए दिवंगत नेता की त्वचा के रंग पर कथित तौर पर टिप्पणी की थी।