राजनीति

दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है, यह बेहद निंदनीय - भगवंत मान

January 30, 2025

चंडीगढ़, 30 जनवरी

दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग की रेड पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 'आप' नेताओं ने घटना की सख्त आलोचना की और इसे बदले की भावना से प्रेरित कारवाई बताया।

इस घटना पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया और लिखा, "आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुंची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बांट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। एक तरीके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है। यह बहुत निंदनीय है।

'आप' पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है इसलिए चुनाव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा लगातार पैसे बांट रहा है लेकिन चुनाव आयोग ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का रवैया बहुत भेदभाव वाला है। वह खुले तौर पर भाजपा का समर्थन कर रही है। उसे भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं दिखता जबकि उनके नेताओं के खिलाफ लगातार पैसे बांटने की खबरें आ रही है। उन्होंने कहा कि कि चुनाव में जानबूझकर पंजाबियों को निशाना बनाया जा रहा है।

अरोड़ा ने भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत का भी उदाहरण दिया और कहा कि किस तरह वह अपने चुनाव कार्यालय में लोगों को पैसे बांट रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले भी आप नेताओं के घर पर रेड करवाए गए थे, लेकिन जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिला। इस बार भी कुछ नहीं मिलने वाला है।

अमन अरोड़ा ने अपने एक्स अकांउट पर लिखा कि आम आदमी पार्टी की जीत और अपनी हार को भाजपा स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर छापा भाजपा द्वारा पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ बदले की अगली कड़ी है जिसे न तो पंजाब के लोग और न ही दिल्ली के लोग बर्दाश्त करेंगे।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चुनाव आयोग की मुख्यमंत्री के आवास पर छापेमारी बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान एक निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं और इस तरह के कार्यों से गंदी राजनीति की बू आती है। चुनाव आयोग को ऐसी छापेमारी करने से पहले भाजपा नेताओं जो खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, उसका संज्ञान लेना चाहिए।

'आप' विधायक जीवन ज्योत कौर ने भी इस घटना की निंदा की और सवाल किया कि चुनाव आयोग परवेश वर्मा के यहां कब रेड करेगी? उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर नाच रही है। यह बहुत निंदनीय है।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

नकदी विवाद: 145 लोकसभा सांसदों ने न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग नोटिस पर हस्ताक्षर किए

नकदी विवाद: 145 लोकसभा सांसदों ने न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग नोटिस पर हस्ताक्षर किए

टीडीपी नेता ने शराब घोटाले में 3,500 करोड़ रुपये की वसूली की मांग की

टीडीपी नेता ने शराब घोटाले में 3,500 करोड़ रुपये की वसूली की मांग की

राज्यसभा ने पहलगाम आतंकी हमले और एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी, पाँच नए सांसदों ने शपथ ली

राज्यसभा ने पहलगाम आतंकी हमले और एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी, पाँच नए सांसदों ने शपथ ली

मायावती ने कहा, सरकार को मानसून सत्र में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस के लिए तैयार रहना चाहिए

मायावती ने कहा, सरकार को मानसून सत्र में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस के लिए तैयार रहना चाहिए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

लगभग 76,000 भारतीय स्टार्टअप अब महिलाओं के नेतृत्व में हैं: मंत्री

लगभग 76,000 भारतीय स्टार्टअप अब महिलाओं के नेतृत्व में हैं: मंत्री

ओडिशा में नाबालिग को आग के हवाले किया गया: नवीन पटनायक ने राज्य सरकार की 'निष्क्रियता और राजनीतिक संरक्षण' की निंदा की

ओडिशा में नाबालिग को आग के हवाले किया गया: नवीन पटनायक ने राज्य सरकार की 'निष्क्रियता और राजनीतिक संरक्षण' की निंदा की

अजमेर दरगाह मंदिर दावा: सुनवाई स्थगित, अगली तारीख 30 अगस्त तय

अजमेर दरगाह मंदिर दावा: सुनवाई स्थगित, अगली तारीख 30 अगस्त तय

न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

आप सरकार की लैंड पूलिंग योजना आम जनता को बेहतर सुविधाओं के साथ आवास मुहैया कराएगी - हरपाल चीमा

आप सरकार की लैंड पूलिंग योजना आम जनता को बेहतर सुविधाओं के साथ आवास मुहैया कराएगी - हरपाल चीमा

  --%>