वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेतों के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला।
सुबह करीब 9:18 बजे, सेंसेक्स 676.86 अंक या 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,774.15 पर और निफ्टी 181.15 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,568.25 पर था।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 104 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,315 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 69 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,813 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स पैक में एचयूएल, अदानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, एसबीआई, इटरनल (जोमैटो), एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड सबसे ज्यादा लाभ में रहे। एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।