Politics

सहानभूति के लिए ख़ुद को विजिलेंस नोटिस भिजवाने की भारत भूषण आशु की चाल हुई नाकाम  : तरुणप्रीत सोंद

June 06, 2025

लुधियाना, 6 जून

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने के लिए कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु द्वारा रची गई साजिश का पर्दाफाश किया और इसकी सख्त निंदा की।

आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री सोंध ने कहा कि भारत भूषण आशु के जारी किया गया विजिलेंस नोटिस आशु द्वारा खुद ही रची गई एक राजनीतिक चाल है। जांच करने पर पता चला कि नोटिस जारी करने वाला विजिलेंस एसएसपी आशु का पूर्व सहपाठी और करीबी दोस्त था। मंत्री ने खुलासा किया कि आशु ने नोटिस बनवाने के लिए अपने संबंधों का दुरुपयोग किया, जिसका उद्देश्य खुद को पीड़ित के रूप में पेश करना और अपने पूर्व के भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाना था।

सोंध ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में यह संभवत: पहली बार हुआ है कि कोई राजनेता इतना नीचे गिर गया है कि पीड़ित कार्ड खेलने के लिए अपने खिलाफ फर्जी समन जारी करवा रहा है। उन्होंने कहा कि आशु की मंशा साफ थी- खुद को मौजूदा सरकार का निशाना बताकर सहानुभूति बटोरना।

उन्होंने कहा कि फर्जी नोटिस का उद्देश्य करोड़ों रुपये के स्कूल भूमि घोटाले से ध्यान हटाना है, जिसमें आशु और उनके साथियों, जिनमें उनका भाई भी शामिल है, पर स्कूल के लिए बनी बेशकीमती जमीन का दुरुपयोग करने का आरोप है। इस घोटाले ने अभिभावकों, छात्रों और स्कूल के पूर्व छात्रों को बुरी तरह प्रभावित किया, जो अब जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

आप नेता ने कहा कि लुधियाना पश्चिम में अपने हार के डर से कांग्रेस पार्टी हताशा में अनैतिक हथकंडे अपना रही है। बेईमानी और हेराफेरी का यह स्तर कांग्रेस नेतृत्व के ढहते नैतिक ताने-बाने को दर्शाता है। मंत्री सोंध ने कहा कि इस साजिश में शामिल विजिलेंस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। आशु को लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने वाले अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आप सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

सोंध ने कांग्रेस नेतृत्व को इस घोटाले से जुड़े आरोपों का जवाब देने की चुनौती दी और कहा, "सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता। इस घोटाले का पैमाना बहुत बड़ा है और हम हर विवरण को उजागर करने एवं दोषियों को जवाबदेह ठहराने के लिए दृढ़ हैं। मैं मीडिया से भी आग्रह करता हूं कि वे भ्रष्टाचार की वास्तविकता को उजागर करने के लिए स्कूल के पूर्व छात्रों, अभिभावकों और हितधारकों से बात करें।" 

लुधियाना पश्चिम में कांग्रेस-भाजपा का अनैतिक गठबंधन, आप की लोकप्रियता से दोनों पार्टियों में हड़कंप - तरुणप्रीत सोंध 

आप मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने आरोप लगाया कि लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के खिलाफ भाजपा और कांग्रेस के बीच अनैतिक गठबंधन हो गया है। सोंध ने कहा, "भाजपा ने हार मान ली है। वह अपने समर्थकों से आप का समर्थन न करने की अपील कर रही है। संजीव अरोड़ा की साफ छवि से उनका डर स्पष्ट झलक रहा है।

उन्होंने भारत भूषण आशु के भ्रष्टाचार घोटालों से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस और भाजपा की अनैतिक चालों की निंदा की और मतदाताओं से विकास और ईमानदारी पूर्वक काम करने के लिए संजीव अरोड़ा को चुनने का आग्रह किया।

 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

संवेदनशील सरकारी सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक उपकरणों पर पेन ड्राइव के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

संवेदनशील सरकारी सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक उपकरणों पर पेन ड्राइव के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

मतदाता अधिकार यात्रा: राहुल गांधी ने कटिहार में मखाना किसानों से मुलाकात की

मतदाता अधिकार यात्रा: राहुल गांधी ने कटिहार में मखाना किसानों से मुलाकात की

नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कानून-व्यवस्था पर चर्चा की

नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कानून-व्यवस्था पर चर्चा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले 50,000 और 5 साल में एक करोड़ नौकरियों का वादा किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले 50,000 और 5 साल में एक करोड़ नौकरियों का वादा किया

बिहार में राजनीतिक दलों की ओर से दो आपत्तियाँ, अब तक 70,895 मतदाता: चुनाव आयोग

बिहार में राजनीतिक दलों की ओर से दो आपत्तियाँ, अब तक 70,895 मतदाता: चुनाव आयोग

जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला: उनके आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआरपीएफ तैनात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला: उनके आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआरपीएफ तैनात

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए विपक्ष की एकजुटता

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए विपक्ष की एकजुटता

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्र, हरियाणा और दिल्ली की संयुक्त समिति गठित: हरियाणा के मुख्यमंत्री

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्र, हरियाणा और दिल्ली की संयुक्त समिति गठित: हरियाणा के मुख्यमंत्री

दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले की बीजेपी लीगल सेल पंजाब सख़्त निंदा करता है — एन. के. वर्मा

दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले की बीजेपी लीगल सेल पंजाब सख़्त निंदा करता है — एन. के. वर्मा

  --%>