Politics

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! पुराने कांग्रेसी नेता सुनील कपूर 'आप' में शामिल

June 10, 2025

लुधियाना, 10 जून 

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कपूर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इनके आप में शामिल होने से निश्चित तौर पर पार्टी को एक मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलेगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार शाम को एक जनसभा के दौरान सुनील कपूर को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सुनील कपूर लुधियाना के बेहद प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लुधियाना वेस्ट विधानसभा से तीन बार विधायक रहें स्वर्गीय लाला सरदारी लाल कपूर के पोते हैं। सरदारी लाल कपूर को पंजाब के महात्मा गांधी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने पंजाब की राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सुनील कपूर की पत्नी भी लुधियाना नगर निगम की पूर्व काउंसलर रह चुकी है। जिसके कारण उनके परिवार का स्थानीय स्तर पर जनता के बीच अभी भी गहरा जुड़ाव है। इनके परिवार का अभी भी लुधियाना की राजनीति में बड़ा प्रभाव है। इनके कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने से 19 जून को होने वाले उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को वोटों के हिसाब से काफी फायदा पहुंचेगा।

 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

प्रियंका गांधी बिहार के सुपौल में राहुल-तेजस्वी की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुईं

प्रियंका गांधी बिहार के सुपौल में राहुल-तेजस्वी की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुईं

आप ने सौरभ भारद्वाज पर ईडी की छापेमारी की निंदा की, इसे 'राजनीति से प्रेरित' बताया

आप ने सौरभ भारद्वाज पर ईडी की छापेमारी की निंदा की, इसे 'राजनीति से प्रेरित' बताया

संवेदनशील सरकारी सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक उपकरणों पर पेन ड्राइव के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

संवेदनशील सरकारी सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक उपकरणों पर पेन ड्राइव के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

मतदाता अधिकार यात्रा: राहुल गांधी ने कटिहार में मखाना किसानों से मुलाकात की

मतदाता अधिकार यात्रा: राहुल गांधी ने कटिहार में मखाना किसानों से मुलाकात की

नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कानून-व्यवस्था पर चर्चा की

नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कानून-व्यवस्था पर चर्चा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले 50,000 और 5 साल में एक करोड़ नौकरियों का वादा किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले 50,000 और 5 साल में एक करोड़ नौकरियों का वादा किया

बिहार में राजनीतिक दलों की ओर से दो आपत्तियाँ, अब तक 70,895 मतदाता: चुनाव आयोग

बिहार में राजनीतिक दलों की ओर से दो आपत्तियाँ, अब तक 70,895 मतदाता: चुनाव आयोग

जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला: उनके आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआरपीएफ तैनात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला: उनके आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआरपीएफ तैनात

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए विपक्ष की एकजुटता

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए विपक्ष की एकजुटता

  --%>