Punjab

'आप' पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने सभी नेताओं को पार्टी में किया स्वागत

June 17, 2025

लुधियाना, 17 जून 

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी को मजबूती मिली है। मंगलवार को कांग्रेस के कई नेता अपने समर्थकों के साथ 'आप' में शामिल हो गए।

आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध और आप पंजाब के महासचिव डॉ सनी आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप नेता रिंका प्रधान, वरुण मेहता और अजिंदरपाल कौर भी मौजूद थे।

कांग्रेस से आप में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस के जिला युवाध्यक्ष प्रभजोत सिंह मान, सचिव प्रीत बडेवाल, करणजोत सिंह, अभिषेक प्रीत सिंह, गुरप्रीत नीतीश प्रीतपाल सिंह कुलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, मनजोत सिंह, अमनदीप किंघ, लक्खा सिंह और गुरदीप के नाम प्रमुख है।

इसके अलावा एसएस जैन महासभा, हैबोवाल के अध्यक्ष पंकज जैन और उनके साथ राजीव जैन, प्रवीण जैन, दिव्यांश जैन, अनिल जैन, यशपाल जैन और जीवन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नितियों और आप सरकार के पिछले तीन सालों के कार्यकाल से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के युवा नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम के लोग आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने का मन बना लिया है। उनका बड़े मार्जिन से जीतना तय है। उन्होंने कहा कि अरोड़ा के जीतने के बाद इलाके का विकास और तेज गति से होगा।

वहीं, पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यों और आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों से बेहद प्रभावित होकर हमने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। पिछले तीन साल से पंजाब के लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं, जिसके कारण आमलोगों को काफी आर्थिक राहत मिल रही है। वहीं सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत में सुधार होने से भी लोगों का आर्थिक दबाव काफी कम हुआ है।

 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

पंजाब बाढ़: हज़ारों लोगों ने छतों पर बिताई रात; राहत सामग्री का इंतज़ार

पंजाब बाढ़: हज़ारों लोगों ने छतों पर बिताई रात; राहत सामग्री का इंतज़ार

देश भगत यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आईएम पंजाब स्टार्टअप फेयर 2.0 में किया शानदार प्रदर्शन

देश भगत यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आईएम पंजाब स्टार्टअप फेयर 2.0 में किया शानदार प्रदर्शन

रावी नदी में उफान के बाद पठानकोट के सुजानपुर में बाढ़ जैसे हालात

रावी नदी में उफान के बाद पठानकोट के सुजानपुर में बाढ़ जैसे हालात

देश भगत विश्वविद्यालय ने दीक्षारंभ प्रोग्राम के दौरान धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

देश भगत विश्वविद्यालय ने दीक्षारंभ प्रोग्राम के दौरान धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

पंजाब में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, सात ज़िलों के स्कूल बंद

पंजाब में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, सात ज़िलों के स्कूल बंद

देश भगत ग्लोबल स्कूल ने भव्य अलंकरण सेरेमनी का किया आयोजन

देश भगत ग्लोबल स्कूल ने भव्य अलंकरण सेरेमनी का किया आयोजन

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया; चार हथगोले, दो किलो आरडीएक्स आधारित आईईडी बरामद

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया; चार हथगोले, दो किलो आरडीएक्स आधारित आईईडी बरामद

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर 'वोट चोरी' से 'राशन चोरी' की ओर रुख करने का आरोप लगाया

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर 'वोट चोरी' से 'राशन चोरी' की ओर रुख करने का आरोप लगाया

डॉ. अमरपाल सिंह ने डीबीयू के छात्रों को उज्ज्वल भविष्य और सीखने में खुशी के लिए किया प्रेरित  

डॉ. अमरपाल सिंह ने डीबीयू के छात्रों को उज्ज्वल भविष्य और सीखने में खुशी के लिए किया प्रेरित  

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त राहत की घोषणा की

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त राहत की घोषणा की

  --%>