Politics

आप सरकार नशे के खिलाफ लड़ रही है सीधी जंग, कानून से ऊपर कोई नहीं -अमन अरोड़ा

June 25, 2025

चंडीगढ़, 25 जून

बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि आप सरकार नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। जिसने भी गलत किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

इस मामले पर मीडिया को संबोधित करते हुए आप नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ अभूतपूर्व जंग चल रही है। आप सरकार उन लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, जिन्होंने दशकों तक अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस के शासन में नशे के कारोबार से मुनाफा कमाया। कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अगर वह नशे से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है, तो उसे कानून का सामना करना ही पड़ेगा।

चीमा ने कहा कि नशा और अपराध की समस्या से तंग आकर पंजाब के लोगों ने 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई क्योंकि पंजाब के लोग पिछली सरकारों की विफलताओं को देख चुके हैं। हमारी सरकार ने यह लड़ाई इसलिए शुरू की है ताकि कोई भी ड्रग तस्कर, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, न्याय से बच न पाए। यह लड़ाई पंजाब के भविष्य के लिए है।" 

आप पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सरकार के ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत राजनीतिक प्रतिशोध के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्रवाई सबूतों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर की जाती है। प्रतिशोध के दावे निराधार हैं। अगर विजिलेंस या पुलिस को कोई शिकायत मिलती है, तो वे उसके अनुसार कार्रवाई करते हैं। कानून स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रहा है। अगर कोई निर्दोष है तो उसे चिंता करने की ज़रूरत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां राजनीतिक बदलाखोरी के लिए कोई कार्रवाई नहीं करती है बल्कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए कारवाई की जाती है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लगातार कहा है कि उसके कार्य लोगों द्वारा दिए गए जनादेश को पूरा करने की प्रतिबद्धता से प्रेरित हैं। यह कारवाई भी राजनीति के लिए नहीं बल्कि नशे के दोषियों को पकड़ने के लिए है। पंजाब के लोगों ने हमें बदलाव के लिए वोट दिया है, इसलिए हम राज्य में वर्षों से व्याप्त नशे की समस्या को समाप्त करने के अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

बेहद दुखद: उत्तराखंड के सीएम धामी ने बस दुर्घटना पर जताया दुख

बेहद दुखद: उत्तराखंड के सीएम धामी ने बस दुर्घटना पर जताया दुख

आज नशे से पीड़ित हजारों परिवारों में न्याय की उम्मीद जगी - लालचंद कटारुचक

आज नशे से पीड़ित हजारों परिवारों में न्याय की उम्मीद जगी - लालचंद कटारुचक

पहलगाम आतंकी हमले में कोई स्थानीय व्यक्ति शामिल नहीं था: उमर अब्दुल्ला

पहलगाम आतंकी हमले में कोई स्थानीय व्यक्ति शामिल नहीं था: उमर अब्दुल्ला

लालू प्रसाद 13वीं बार फिर से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

लालू प्रसाद 13वीं बार फिर से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

भाजपा नेता अमित मालवीय का दावा, राहुल गांधी विदेश में गुप्त छुट्टियां मना रहे हैं

भाजपा नेता अमित मालवीय का दावा, राहुल गांधी विदेश में गुप्त छुट्टियां मना रहे हैं

लालू यादव ने 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया; निर्विरोध फिर से चुने जाने की संभावना

लालू यादव ने 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया; निर्विरोध फिर से चुने जाने की संभावना

विधानसभा उपचुनाव परिणाम: गुजरात के विसावदर में AAP ने जीती जीत, भाजपा को हराया

विधानसभा उपचुनाव परिणाम: गुजरात के विसावदर में AAP ने जीती जीत, भाजपा को हराया

समाजवादी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तीन विधायकों को निष्कासित किया

समाजवादी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तीन विधायकों को निष्कासित किया

यह फैसला मोदी सरकार की तानाशाही जैसा है, यूनिवर्सिटी प्रशासन केंद्र के आदेश पर काम कर रहा है - मीत हेयर

यह फैसला मोदी सरकार की तानाशाही जैसा है, यूनिवर्सिटी प्रशासन केंद्र के आदेश पर काम कर रहा है - मीत हेयर

‘फिक्स्ड इलेक्शन लोकतंत्र के लिए जहर है’: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा

‘फिक्स्ड इलेक्शन लोकतंत्र के लिए जहर है’: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा

  --%>