Chandigarh

UT Chandigarh में दुबारा दिखा अजगर: पेड़ पर चढ़ा 7 फीट लंबा अजगर

July 11, 2025

चंडीगढ़ ,11 जुलाई

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक बार फिर से विशालकाय अजगर मिला है। 10 दिन के भीतर दूसरी बार अजगर मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। कांसल फॉरेस्ट में वीरवार देर शाम को एक अजगर को पेड़ पर लिपटा देखा गया। करीब 7 फीट लंबा अजगर पेड़ की ऊपरी शाखाओं पर चढ़ा था। लोगों की सूचना पर दमकल विभाग, वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

रेस्क्यू के लिए दमकल विभाग की ओर से हाइड्रॉलिक मशीन का सहारा लिया गया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे। कुछ दिन पहले सुखना लेक इलाके में भी एक अजगर पेड़ पर चढ़ गया था।

इससे पहले 30 जून को सुखना लेक पर लगभग 10 फीट लंबा अजगर मिला था। सुखना झील के किनारे अजगर पेड़ से लिपटा हुआ था। जिस किसी ने भी इसे देखा उनकी आंखें फटी के फटी रह गई। लगभग 10 फुट लंबा यह अजगर पेड़ के ऊपर चढ़ा हुआ था। सुखना लेक पर रेजुलेटरी एंड के पास 30 जून की सुबह पेड़ पर 10 फीट लंबा अजगर देख लोगों में हड़कंप मच गया। सैर करने आए एक व्यक्ति ने अजगर को देखते ही शोर मचाया।

घटना की सूचना मिलते ही सुखना लेक चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। उसके बाद वन विभाग और दमकल विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू दल ने पेड़ पर बैठे अजगर को पकड़ने के लिए दमकल विभाग की हाइड्रोलिक गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। टीम की लगातार कोशिशों के बाद अजगर को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी थी।

 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

पंजाब के उद्योगपतियों ने फोकल पॉइंट्स के नवीनीकरण की माँग की

पंजाब के उद्योगपतियों ने फोकल पॉइंट्स के नवीनीकरण की माँग की

'घग्गर नदी को चौड़ा करने पर विचार किया जा रहा है': पंजाब के मंत्री ने विधानसभा को बताया

'घग्गर नदी को चौड़ा करने पर विचार किया जा रहा है': पंजाब के मंत्री ने विधानसभा को बताया

पंजाब विधानसभा ने बेअदबी विरोधी विधेयक को प्रवर समिति को भेजा; 6 महीने में रिपोर्ट

पंजाब विधानसभा ने बेअदबी विरोधी विधेयक को प्रवर समिति को भेजा; 6 महीने में रिपोर्ट

PGI चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने भारत की पहली रोबोट-सहायता प्राप्त वासोवासोस्टॉमी की

PGI चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने भारत की पहली रोबोट-सहायता प्राप्त वासोवासोस्टॉमी की

डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ ने वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान के साथ वन महोत्सव मनाया

डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ ने वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान के साथ वन महोत्सव मनाया

डीएवी कॉलेज, सेक्टर 10, चंडीगढ़ ने माउंट एवरेस्ट की ऐतिहासिक चढ़ाई के लिए कैडेट पद्मा नामगेल को सम्मानित किया

डीएवी कॉलेज, सेक्टर 10, चंडीगढ़ ने माउंट एवरेस्ट की ऐतिहासिक चढ़ाई के लिए कैडेट पद्मा नामगेल को सम्मानित किया

डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10, चंडीगढ़ ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया।

डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10, चंडीगढ़ ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री की अगुवाई में कैबिनेट द्वारा मिसाली श्रम सुधार को मंज़ूरी: 95 फीसदी छोटे व्यापारियों को शर्तों की जटिलता से मिलेगी मुक्ति

मुख्यमंत्री की अगुवाई में कैबिनेट द्वारा मिसाली श्रम सुधार को मंज़ूरी: 95 फीसदी छोटे व्यापारियों को शर्तों की जटिलता से मिलेगी मुक्ति

पंजाब भर के आप सोशल मीडिया योद्धाओं ने सीखा 'डिजिटल वॉर' का मंत्र

पंजाब भर के आप सोशल मीडिया योद्धाओं ने सीखा 'डिजिटल वॉर' का मंत्र

मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर शोक व्यक्त

  --%>