बेंगलुरु, 10 अक्टूबर
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बेंगलुरु के एक पब के बाथरूम में एक बैंक मैनेजर मृत पाया गया।
पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है।
मृतक की पहचान 31 वर्षीय मेघराज के रूप में हुई है, जो जन स्मॉल बैंक में बैंक मैनेजर था।
डीसीपी (पश्चिम) एस. गिरीश ने शुक्रवार को बताया कि, "कल रात आरआर नगर थाना क्षेत्र स्थित 1522 बार में 31 वर्षीय मेघराज नाम का एक व्यक्ति अपने तीन दोस्तों के साथ एक पब में गया था।
खाना खत्म करने और बिल चुकाने के बाद, मेघराज बाथरूम गया और तीनों दोस्त बार से बाहर निकल गए।"