आम आदमी पार्टी ने वीरवार को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।
लिस्ट में केजरीवाल और मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, सुनीता केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, राखी बिड़ला, आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी के नाम लिस्ट में शामिल है।
पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डॉ संदीप पाठक, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह सीचेवाल और अशोक मित्तल के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। वहीं लोकसभा सांसद गुरुमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और मलविंदर सिंह कंग को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।